{"_id":"5cc20403bdec22147163d47d","slug":"161556218883-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सिनेमाघर परिसर में फायरिंग, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सिनेमाघर परिसर में फायरिंग, भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा (फतेहपुर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के सिनेमाघर परिसर में गुरुवार की रात मामूली विवाद के बाद युवक ने फायरिंग कर दी। एक कर्मचारी ने हमलावरों को पकड़ना चाहा तो एक ने तमंचे की बट से कर्मी का सिर फोड़ दिया। यह देख लोग दौड़े। तमंचा लिए युवक भाग निकला, लेकिन दूसरा दबोच लिया गया। पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कस्बे के किशनपुर रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय का सिनेमाघर है। इसी थिऐटर में तड़का नाम से उनका रेस्टोरेंट भी है। रात लगभग पौने नौ बजे दो युवक रेस्टोरेंट में बैठे थे। किसी बात को लेकर वेटर से कहासुनी हो गई। दोनों युवक देख लेने की धमकी देते हुए बाहर मैदान में आए और गाली देने लगे। यह देख कर्मचारी उनकी ओर लपके तो एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। रेस्टोरेंट कर्मी रोहित ने तमंचा लहरा रहे युवक को पकड़ना चाहा तो उसने बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। साथी को पब्लिक ने पकड़कर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को पब्लिक से छुड़ाया और घायल कर्मी रोहित व आरोपी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि वह बाहर है लेकिन पता चला है कि रेस्टोरेंट में दो युवक शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। रोका गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
------------------------