फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दुबई जाने से पहले सड़क हादसे में मौत

दुबई जाने से पहले सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दुबई जाने से पहले सड़क हादसे में मौत
फतेहपुर। दुबई जाने से एक दिन पहले शनिवार की रात युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी मेड़ीलाल पासवान का बेटा अरविंद (25) दुबई में नौकरी करता था। वह भाई अमृतलाल की ससुराल शनिवार शाम गांव के आदित्य व जयपाल के साथ बाइक से गया था। रात को वापसी में मलवां थाने के रारा गांव के पास बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार तीनों
विज्ञापन


लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। पिता मेड़ीलाल ने बताया कि अरविंद तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। मां सुधा बेहाल है। परिजनों ने बताया कि अरविंद को रविवार को दुबई जाने के लिए लखनऊ से फ्लाइट पकड़नी थी। सुबह लखनऊ जाना था। वह तीसरी बार दुबई जा रहा था। उसकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
8- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन

दुबई जाने से पहले सड़क हादसे में मौत
मलवां थाने के रारा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed