फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सवा लाख के गांजे संग बांदा के तीन गिरफ्तार

सवा लाख के गांजे संग बांदा के तीन गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख के गांजे संग बांदा के तीन गिरफ्तार
गाजीपुर (फतेहपुर)। अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को यमुना पुल के पास रविवार सुबह गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब सवा लाख कीमत का गांजा और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेजा।
विज्ञापन


गाजीपुर पुलिस को बांदा जिले से चार पहिया वाहन से गांजा की खेप आने की सूचना मिली। एसओ संदीप तिवारी फोर्स के साथ यमुना औगासी पुल पर वाहनों की चेकिंग को पहुंचे। संदिग्ध मार्शल जीप को सुबह पहर पकड़ लिया। वाहन की चेकिंग में साढ़े 17 किलो गांजा बरामद हुआ। तलाशी में तीन तमंचे बरामद हुए। एसओ ने बताया
विज्ञापन


कि आरोपियों में एक बांदा जिले के बिसंडा थाने के परसेठा गांव के मूल निवासी श्याम लाल गुप्ता का बेटा रामकिशोर, दूसरा दशरथ अग्रहरि, तीसरा काशी प्रसाद है। सगे भाई रामकिशोर व दशरथ कई साल से चित्रकूट जिले के बनकट आनाकरवी राजापुर रोड उपकेंद्र के सामने रह रहे थे। दशरथ की किराने की दुकान है। वाहन काशी प्रसाद का है। आरोपी रामकिशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लोग पहली बार माल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गाजीपुर थाने के एक युवक को डिलिवरी देनी थी। कारोबारी के बारे में पहुंचने के बाद मोबाइल पर सूचना मिलती। एसओ ने बताया कि रामकिशोर व दशरथ दोनों सगे भाई हैं लेकिन एक अपने नाम के आगे गुप्ता लिखता है और दूसरा अग्रहरि। आरोपियों की धरपकड़ में एसआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार दिवाकर, कांस्टेबल कंहैया सिंह, रजनीश पांडेय, अनीस यादव, नरेंद्र कैथवास शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed