{"_id":"5c8bf400bdec22145544e17a","slug":"151552675840-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा समेत दो लोगों ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा समेत दो लोगों ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर इंटर की छात्रा समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी लालाराम रैदास की बेटी पूनम(18) रेवाड़ी गांव में इंटर कालेज की छात्रा थी। घर में गुरुवार शाम छात्रा अकेली थी। परिजनों ने बताया कि खेत से मां श्रीमती काम करके घर लौटी। घर का सारा काम फैला था। मां ने पूनम को फटकार लगाई। डांट से क्षुब्ध होकर पूनम ने रात को कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन हालत बिगड़ी देखकर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूनम से बड़ी बहन मोनू शादीशुदा है। दो भाई अनिल, सुनील हैं।
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव निवासी पीरबख्स (65) शुक्रवार भोर पहर साइकिल से मस्जिद नमाज पढ़ने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। शौचक्रिया को जंगल जा रही महिलाओं ने सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से शव लटका देखा। करीब में साइकिल खड़ी थी। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। परिजन मौके पर पहुंचे। 100 नंबर में किसी ने सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके दो बेटे सऊदी अरब में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि कई दिन से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं आ पा रहा था। बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। तहरीर पर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
6- हाउस में छात्रा के गमगीन परिजन
छात्रा समेत दो लोगों ने की आत्महत्या
- मां की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो