फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   साधु वेश में घूम रहे हत्यारे को दबोचा

साधु वेश में घूम रहे हत्यारे को दबोचा

Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
साधु वेश में घूम रहे हत्यारे को दबोचा
फतेहपुर। पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के 35 साल पुराने मामले में रविवार को पुलिस ने साधु वेश धारण किए हत्यारोपी शिवशरण उर्फ मुंशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एक माह पहले हाईकोर्ट ने सजा बहाल कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मुंशी दुबे असोथर थाने के ऐंझी गांव का निवासी है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मुंशी दुबे ने 1982 में गांव के ही लक्ष्मी की हत्या की थी। उसके साथ कई अन्य भी थे।
विज्ञापन


आरोपियों को 1984 में जिला कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी कुछ साल सजा काटने के बाद हाईकोर्ट चले गए थे।

वहां से जमानत पर जेल से छूट गए। हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत रद कर सजा बहाल कर दी है। एक आरोपी शत्रुघ्न सिंह को पिछले माह पकड़ा गया था। दूसरा आरोपी मुंशी दुबे फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी वर्तमान की कोई फोटो भी पुलिस के पास नहीं थी। इन दिनों यह साधु वेश में घूमता रहा है। कई लोगों से तस्दीक के बाद कस्बे से ही उसे पकड़ा गया है।

25- सजायाफ्ता मुंशी दुबे
साधु वेश में घूमने वाले हत्यारे को दबोचा
हाईकोर्ट ने सजा बहाल होने पर गिरफ्तारी के दिए थे आदेश
35 साल पुराने हत्याकांड में दोबारा गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed