फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला ने खुद साथी से मरवाई थी जांघ में गोली

महिला ने खुद साथी से मरवाई थी जांघ में गोली

Mon, 13 May 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
महिला ने खुद साथी से मरवाई थी जांघ में गोली
फतेहपुर। थरियांव थाने के मिचकी गांव में महिला से दुष्कर्म व उसकी हत्या की कोशिश का मामला झूठा निकला। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला ने अपने साथी से खुद जांघ में गोली मरवाई थी। वह आरोपी पक्ष के पैरोकार को फंसाना चाहती थी। पुलिस ने झूठ पकड़े जाने पर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मिचकी गांव निवासी एक 45 साल की महिला छह मई को जंगल गई थी। उसने खेत में गांव के शिवसरन सिंह पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मामला दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का था, इससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी शिवसरन ने
विज्ञापन


कुछ नहीं किया था। महिला ने खुद अपने साथी गांव के ही संतलाल रैदास से खुद को गोली मरवाई थी। आरोपी संतलाल से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। महिला और संतलाल का बेटा संजय रैदास गांव की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल गए थे। महिला जमानत पर थी। संजय जेल में है। घटना तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी संजय ने महिला की मर्जी से उसके घर में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया था। किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी अब भी आरोपी के बच्चे का पालन-पोषण कर रही है। पीड़िता गरीब परिवार की है। उसकी पैरोकारी में शिवसरन सिंह कर रहे थे। मामले में अदालत का आदेश भी जल्द आने वाला है। इसी वजह से साजिश रची गई थी, जिससे पैरोकार शिवसरन को जेल हो जाए या फिर वह समझौता कर टूट जाएं।
फोटो- 27- आरोपी संतलाल रैदास
महिला ने खुद साथी से मरवाई थी जांघ में गोली
- दुष्कर्म व हत्या के प्रयास की कराई थी एफआईआर
- पुलिस की जांच में मामला निकला झूठा, दोनों को जेल
अमर उजाला ब्यूरो


अ-फालोअप
फोटो संख्या एवं परिचय
22- माला पहने खड़े प्रेमी युगल
नहीं आई बारात, प्रेमी संग रचाई शादी
- प्रेमी ने भेज दी थी लड़के को फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर(फतेहपुर)। बरात आने से पहले लड़की का प्रेमी संग फोटो मंगेतर के पास पहुंचने से टूटी शादी फिर नहीं जुड़ी। पंचायत में कोई हल नहीं निकला। मंगेतर पक्ष रविवार को बरात लाने को राजी नहीं हुआ। इससे परिवार की मर्जी के खिलाफ लड़की ने प्रेमी संग गांव के मंदिर में शादी रचाई। दोनों के ब्याह में गांव के कई लोग शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

किशनपुर थाने के राजेंद्र का बेटा रामसिंह उर्फ नन्हूू का कल्लू की बेटी केशकली के साथ प्रेम प्रसंग था। केशकली की शादी थाने के एक गांव में तय थी। रविवार को उसकी बरात आनी थी। नन्हू ने प्रेमिका को गोद में लिए फोटो लड़के को भेजी थी। इससे लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा था। पुलिस ने पक्षों के बीच समझौता का समय दिया था। समझौत में वर पक्ष शादी को राजी नहीं हुआ। इससे रविवार को गांव के फाल्गुनिगिरी मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचा डाली। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर आई थी। लड़की बालिग है, तभी उसे शादी की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed