{"_id":"5b54db574f1c1b43748b674c","slug":"141532287831-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सभासद के देवर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से सभासद के देवर की मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से रविवार सुबह सैयदबाड़ा सभासद के देवर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। हेलमेट न होने से सिर की चोट जानलेवा साबित हुई।
शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बशीर खान के बेटे फहीम उर्फ नाटुल (40) मुर्गा कारोबारी थे। उनकी लाला बाजार में दुकान है। वह किसी काम से सुबह स्कूटर से सनगांव जा रहे थे। कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फहीम उछल कर दूर गिरे। हेलमेट न होने से सिर और पैर में गंभीर चोट आई। हादसा देखकर इलाकाई लोग पहुंचे। उन लोगों ने एंबुलेंस से जिला
अस्पताल भेजा। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वार्ड ब्वाय के नदारद होने पर सैकड़ों की भीड़ ने हंगामा भी किया। सैयदवाड़ा में इलाकाई लोगों का तांता लग गया। फहीम के भाई वसीम खान उर्फ राजू कई साल सभासद रहे। इन दिनों इनकी पत्नी नायला असमत सभासद हैं। फहीम अपने पीछे बच्चे उजैफा, फरदीन, मम्मो को छोड़ गए हैं। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की परिजनों की ओर से सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
10 आर- घर के बाहर बैठे इलाकाई गमगीन लोग। अमर उजाला
कार की टक्कर से स्कूटर सवार अधेड़ की मौत
सदर अस्पताल में वार्ड ब्वाय न मिलने पर हंगामा
हेलमेट न होने से सिर की चोट जानलेवा साबित हुई