फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आवास विकास में मारपीट, बलवे से मचा हड़कंप

आवास विकास में मारपीट, बलवे से मचा हड़कंप

Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास में मारपीट, बलवे से मचा हड़कंप
फतेहपुर। शहर के आवास विकास इलाके में बुधवार रात दो पक्षों के बीच बवाल हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले बलवाई मौके से फरार हो गए। कोई पक्ष पुलिस के सामने नहीं आया। पुलिस की एक घंटे तक इलाके में चहलकदमी रही। इलाकाई लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 100 नंबर में किसी ने दो पक्षों के बीच बलवे की सूचना दी थी। सूचना देने वाले ने अपना नाम व नंबर गोपनीय रखने की कंट्रोल रूम में बात कही। तभी कंट्रोल रूम से सूचना देने वाले का पता नहीं लगा। इलाके के लोगों से छानबीन की गई। चर्चा में सामने आया कि एक पक्ष शराब माफिया गैंग के सदस्य हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी इलाके के हैं। उनके बीच पुरानी खुन्नस रही है। एक दूसरे से मारपीट की गई। शराब माफिया गैंग के सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आवास-विकास में दो पक्षों में मारपीट
- सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा, दोनों पक्षों के लोग हुए नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed