फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाथ देखने के बहाने किया रेप

हाथ देखने के बहाने किया रेप

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाथ देखने के बहाने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खखरेरू(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में हाथ देखने के बहाने घर में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल सुरक्षित किया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 26 वर्षीय महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। वह एक बच्ची की मां है। महिला का पति सोमवार की शाम बाजार गया था। बाजार से लौटकर आया तो घर के बाहर किशनपुर थाने के बरैची गांव निवासी रामचंद्र को लुंगी बांधकर निकलते देखा। उसने टोका लेकिन वह मोपेड स्टार्ट कर भाग निकला। घर के अंदर पहुंचा तो पत्नी अस्त-व्यस्त हालत में चारपाई पर मिली। पत्नी की आपबीती सुनकर पति हैरान रह गया। पति ने बताया कि हाथ देखकर भविष्य बताने के बहाने पत्नी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, धमकी, मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed