फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   स्वॉट टीम ने आवास विकास में पकड़ा देह व्यापार

स्वॉट टीम ने आवास विकास में पकड़ा देह व्यापार

Fri, 29 Mar 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वॉट टीम ने आवास विकास में पकड़ा देह व्यापार
आवास विकास में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन

इलाकाई पुलिस को भनक नहीं, चार महिलाएं-तीन युवक गिरफ्तार
एक पूर्व ट्रांसपोर्टर के घर चल रहा था यह धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आवास विकास में स्वॉट टीम ने एक पुराने ट्रांसपोर्टर के घर में गुरुवार शाम अचानक छापेमारी की। देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं और तीन युवकों को रंगेहाथ पकड़ा गया। टीम ने आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। तब तक कोतवाली पुलिस को इसकी भनक नहीं थी। सीओ थरियांव की ओर से देह व्यापार की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में एक घर में चकला घर संचालित होने की भनक स्वॉट टीम को लगी। सीओ सिटी/थरियांव राम प्रकाश के निर्देशन पर स्वॉट टीम प्रभारी अमित पांडेय, निरीक्षक नंदलाल सिंह ने महिला कांस्टेबल व टीम के साथ छापेमारी की। मौके से तीन युवक वह चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। सीओ की ओर से कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवक हथगाम थाने के छिवलहा कस्बा का निवासी है। मकान मालिक (पुराने ट्रांसपोर्टर) की पत्नी सेक्स स्कैंडल की संचालिका है। नेटवर्क को कलक्टरगंज की एक महिला मोबाइल के जरिए ऑपरेट करती है। बकेवर से दो लड़कियां गुरुवार को आई थी। युवकों में शहर के हुसैनगंज बाईपास चौराहे का टायर दुकानदार और छिवलहा गांव के उसके साथी हैं। एक युवक कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से कमाकर लौटा है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों, होटल में स्कैंडल संचालित
- कानपुर के सरसौल, महाराजपुर से आती लड़कियां
- बात बिगड़ने पर रेप के आरोप कई मामले थाने तक पहुंचे
फतेहपुर। शहर के कुछ और स्थानों पर जिस्मफरोशी का कारोबार फल-फूल रहा है। कई चिन्हित महिलाएं ही नेटवर्क को चला रही हैं। यहां तक कानपुर से कई लड़कियां हर दिन ट्रेन व रोडवेज से आती हैं। मोबाइल पर पहले से ही ग्राहक तय रहते हैं। उनके साथ शहर के होटलों में कुछ घंटे गुजारने के बाद निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें करीब एक साल पहले आबूनगर में सेक्स रैकेट चलाते एक महिला को पकड़ा गया था। उसके घर से महिलाएं और युवक मिले थे। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की थी। उस महिला की कालोनी मे एक घर रहा है। पकड़े जाने के बाद दोबारा महिला कालोनी पहुंच गई। कालोनी में महिलाओं के रैकेट चलाने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। उनके बीच अक्सर विवाद भी इसी वजह से होता रहता है। इन दिनों शहर में कानपुर सीमा पार और बार्डर के इलाकों से लड़कियों का शहर आना जाना होता है। आवास विकास में मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर दूर बकेवर थाना क्षेत्र से लड़कियां आई थीं। सरसौल, महाराजपुर, छिवली इलाकों से लड़कियों का आना जाना होता है। इस तरह से सेक्स रैकेट संचालित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed