{"_id":"5c2e5f45bdec2256b54262d4","slug":"121546542917-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर ओवरब्रिज के ढलान पर बृहस्पतिवार शाम गिट्टी लदे ट्रक ने पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। साथ चल रहे पति को भी चोट लगी। पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना के चलते करीब पौन घंटे तक यातायात रुक गया। पुलिस ने शव उठाने के बाद यातायात बहाल कराया।
मलवां थाना क्षेत्र के काकाबैरी गांव निवासी वीरेंद्र पासवान अपनी पत्नी सुमित्रा (35) का इलाज कराने शहर आया था। इलाज कराने के बाद पति-पत्नी वापस गांव जाने के लिए पैदल ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे, तभी पीछे से कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में महिला को कुचल दिया। टक्कर
लगने से वीरेंद्र सड़क किनारे गिर पड़ा। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पहुंचे। चालक कुछ ही फासले पर ट्रक को खड़ा कर भाग निकला। सूचना पर राधानगर पुलिस पहुंची। ओवरब्रिज पर दोनों ओर ट्रक खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आनन-फानन राधानगर और जेल पुलिस चौकी से आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन जिला अस्पताल में रोते-बिलखते रहे। राधानगर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह का कहना है कि पति को मामूली चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-19-जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
30- जयराम नगर ओवरब्रिज के पास लगी लोगों की भीड़।
ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
ट्रक खड़े होने लगा जाम, पुलिस ने शव उठाने के बाद यातायात बहाल कराया
अमर उजाला ब्यूरो