फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 03 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
किशनपुर(फतेहपुर)। खागा किशनपुर मार्ग पर मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनकी इलाके के ग्रामीण पहचान नहीं कर पाए हैं। नंबर के आधार पर बाइक रोहित कुमार फतेहपुर के नाम रजिस्टर्ड है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के पहोरा मोड़ के पास कई भट्ठे हैं। निखिल भट्ठे के पास बाइक सवार हादसे का शिकार हुए। दोनों को ग्रामीणों ने मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। हादसा किस वाहन से कुछ भी पता नहीं लगा। एक युवक की उम्र करीब 25 साल और दूसरे की उम्र करीब 20 साल पुलिस ने आंकी है। दोनों के किशनपुर की ओर जाने का अंदाजा बाइक पड़े होने की स्थिति से लगाया गया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। एक की जेब से पांच सौ की नोट और दूसरी की जेब से खाली पर्स मिला है। बाइक लाल रंग की टीवीएस स्पोर्ट है। एसओ संदीप कुमार ने बताया कि बाइक सवार मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed