फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दुर्घटना की खबर

दुर्घटना की खबर

Sun, 08 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना की खबर
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के बारह मील चौराहे पर शनिवार सुबह एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मृतक दूल्हे के भाई का दोस्त था। घायलों में एक युवक दूल्हे का भाई है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के गुखुरुवापुर निवासी शिवबोधन के बड़े बेटे राजन की शुक्रवार को हुसैनगंज के पूरेमीतन गांव में गनेशी के घर बारात आई थी। गनेशी के यहां आयोजन चल रहा था। शनिवार सुबह दूल्हे का भाई विवेक (15), चंदेलन पुरवा निवासी श्रीनाथ के बेटे अंकित (16) और हुसैनगंज कस्बा निवासी मेवालाल के बेटे राहुल
विज्ञापन


को साथ लेकर बारह मील किसी की बाइक से नाश्ता करने आया था। चौराहे पर सांड़ आने से बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। बाइक ट्रक में फंस गई, तीनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। दुर्घटना में अंकित की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर बारात में हड़कंप मच गया। लोग भागते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक कुछ दूर जाकर ट्रक खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गमगीन माहौल में बारात दुल्हन को विदा कर लौट गई।

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
दो घायल, घायलों में दूल्हे का भाई भी, कानपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed