{"_id":"59f22f054f1c1bd9538b93f5","slug":"11509043973-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को पीट-पीटकर मार डाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। रुपयों के बंटवारे को लेकर युवक ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पत्नी ने छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आरोपी घटना के बाद गांव से फरार है।
किशुनपुर थाने के जगतपुर लोधौरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कछवाह (80) के दो बेटे यशवंत उर्फ लाला और जसवंत उर्फ ननकू हैं। सुरेंद्र पत्नी निर्मला के साथ बड़े बेटे यशवंत के परिवार के साथ रहते थे। यशवंत ने कुछ दिन पहले पिता के किसान क्रेडिट कार्ड से 50 हजार का कर्ज लिया था। इसमें जसवंत भी हिस्सा मांग रहा था।
कई दिनों से परिवार में इसे लेकर खटपट हो रही थी। बुधवार की रात जसवंत बड़े भाई के घर पहुंचा। वहां से पिता को बहाने से अपने घर ले आया। वह फिर रुपयों की मांग करने लगा। इस दौरान हुए विवाद में उसने पिता की पिटाई कर दी। मरणासन्न होने पर दरवाजे पर फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह को खोजने बड़ा बेटा यशवंत पहुंचा। पिता को मृत देखकर उसने शोर मचाया। उसने कहा कि छोटे भाई जसवंत ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की पत्नी निर्मला की तहरीर पर जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवक वृद्ध पिता को बेरहमी से पीटता रहा, लेकिन कोई भी बचाने के लिए नहीं आया। सुरेंद्र सिंह कछवाह उम्र के अंतिम पड़ाव पर थे। वे छोटे बेटे की हरकतों से परेशान थे। इसी वजह से बड़े बेटे के परिवार के साथ रहते थे। वे चारों बेटियों मिथलेश कुमारी, ज्ञाना देवी, नीलम और पूनम की शादी कर चुके थे। उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी। करीब पांच बीघा खेत उनके नाम है।
छोटा बेटा अक्सर खेत बांटने की बात कहता था। वह कई साल से परिवार से अलग करीब दो सौ मीटर दूर मकान बनवाकर रह रहा था। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पिता को बड़े भाई के घर से लिवा ले गया था। घरवालों को आभास नहीं था कि जसवंत पिता को मार डालेगा।
इसी वजह से निश्चिंत रहे। जसवंत घर में पिता को पीट रहा था तो आसपास के लोगों ने चीखें सुनी, लेकिन उनका आपसी विवाद जानकर अनसुना कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर रगड़ने की चोटें भी मिली हैं। इससे साफ है बेटे ने पिता को घसीट-घसीट कर पीटा होगा। यह सब आरोपी की पत्नी नीतू और मासूम बच्चे भी देखते रहे। सुबह वे भी सहमे दिखे।
14- जगतपुर लोधौरा गांव में मृतक के घर लगी भीड़।
15- हत्यारोपी ननकू का घर।
16- मृतक सुरेंद्र सिंह रोती बेटी व पत्नी।
17- फाइल फोटो सुरेंद्र सिंह।
पिता को पीट-पीटकर मार डाला
बड़े भाई के घर से बुलाकर की वारदात
रुपयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
सिर में गहरी चोट लगने से मौत की हुई पुष्टि