{"_id":"59f22efe4f1c1b87698b7b21","slug":"11509043966-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में अविवाहित ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में अविवाहित ने आग लगाकर दी जान
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो आग लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शराब के लिए रुपये न मिलने पर अविवाहित देवर ने गुरुवार को भाभी से झगड़ा कर लिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। आग बुझाकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बकेवर थाना क्षेत्र के भेलगांव निवासी अयोध्या उर्फ ननकू (45) शराब का लती था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई परशुराम की कई साल पहले सूरत में काम के दौरान मौत हो गई थी। वह भाभी कुसुम और भतीजों के साथ घर रहता था।
दो दिन पहले भतीजे रिंकू से विवाद हुआ था। वह गुरुवार की दोपहर भाभी कुसुमा से शराब पीने के लिए रुपये मांगने पहुंचा। रुपये न मिलने से नाराज हो गया। वह काफी देर तक भाभी से उलझता रहा। इसके बाद खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में ननकू को जहानाबाद सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।