{"_id":"5c6c4efabdec225eb27ab0c3","slug":"111550601978-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से मामा-भांजे लापता, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन से मामा-भांजे लापता, एफआईआर
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। सात दिन से लापता मामा-भांजे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
मलवां के भग्गा सिंह का पुरवा निवासी छत्रपाल सिंह का बेटा विजय बहादुर सिंह उर्फ खन्ना (28) और उसका भांजा अभिनव सिंह उर्फ मोंटी (24) निवासी पक्का तालाब कोतवाली शहर 12 फरवरी की दोपहर से लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की।
मलवां थाने में शिकायत की। मलवां पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विजय बहादुर के भाई लाल सिंह ने बताया करीब दो माह पहले बाहर से कमाकर छोटा भाई लौटा था। उसके मोबाइल में भांजे ने फोन किया था। उसके बाद एक बाइक सवार गांव आया।
विज्ञापन
विजय भांजे के पास जाने की बात कहकर चला गया था। तीनों को पक्का तालाब में चाय के होटल पर चाय पीते देखा गया था। उसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से दोनों परिवारों का हाल बेहाल है। शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया जांच कराई जा रही है।
परिजन अनहोनी की जता रहे आशंका
अमर उजाला ब्यूरो