{"_id":"5c3799f2bdec22733e07aa8d","slug":"111547147762-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत की शुरू जांच डाक्टर से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत की शुरू जांच डाक्टर से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला अस्पताल कैंपस में कक्षा 11 की छात्रा राखी की मंगलवार को मौत होने के मामले की जांच शुरू की गई है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह बुधवार रात जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसके बाद सीएमएस को जांच के आदेश दिए। अस्पताल के ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर छह बेड अतिरिक्त व्यवस्था चालू की गई। जिससे मरीज आने पर बिना स्ट्रेचर के उसे बेड तक फौरन पहुंचाया जा सके।
बता दें कि मलवां ब्लाक के बुधइयापुर निवासी बुद्घीलाल की बेटी राखी की ठंड लगने से हालत बिगड़ी थी। उसे मंगलवार को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल में काफी देर से स्टेचर न मिलने का परिजनों का आरोप लगाया था। मामले की डीएम ने बीडीओ को गांव भेजकर परिवार के बयान लिए।
परिवार ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद मौत हुई। मौत के बाद शव को ले जाने वाले वाहन की जगह प्राइवेट एंबुलेंस से शव गांव भेजा गया। बयान में ईमएओ पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में सीएमएस डाक्टर प्रभाकर पांडेय ने ईएमओ डॉ. एके सचान के गुुरुवार को बयान लिए और पूछताछ की है। इस मामले में डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखा है। काफी कुछ स्थिति साफ है। डॉक्टर के पास तक केवल गिनकर पचास कदम में पहुंचा जा सकता था लेकिन वीडियो बनाने के चक्कर में बेवजह करीब चालीस मिनट की देरी की गई। फिर भी गहराई से इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
43- घटना के बाद ट्रामा सेंटर में लगाए गए अतिरिक्त बेड
छात्रा की मौत की जांच शुरू, ईएमओ से पूछताछ
- डीएम रात को पहुंचे जिला अस्पताल, खंगाला फुटेज
- इमरजेंसी के बाहर हॉल में डलवाए गए बेड
अमर उजाला ब्यूरो