{"_id":"5bf701debdec22414d54fc01","slug":"111542914526-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ दो लाख के चावल घोटाले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ दो लाख के चावल घोटाले में एफआईआर दर्ज
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पक्का तालाब एफसीआई गोदाम में एक करोड़ दो लाख रुपये के सरकारी अनाज (चावल) घोटाले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने एफआईआर
दर्ज की है। मामले की जांच चालू वर्ष के अगस्त माह में शुरू हुई थी। मामले में तत्कालीन अधीक्षक, केंद्र प्रभारी व गोदाम प्रभारी को नामजद किया गया है। पुलिस ने अब अपनी जांच शुरू की है।
शहर के पक्का तालाब एफसीआई गोदाम में पिछले कई सालों से चावल घट जाने की खबर यूपी भंडारण निगम के उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। हैदराबाद के प्रबंधक निदेशक आलोक सिंह समेत सात अधिकारियों की टीम ने एक अगस्त 2018 को जांच शुरू की। गोदाम में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाए जाने पर अधीक्षक नरेंद्र कुमार को
हटाकर चार्ज संदीप सिंह को सौंपा गया। टीम ने 2013 से 2018 के दौरान के सरकारी अनाज में हेराफेरी पकड़ी। गोदाम से छह हजार दो सौ बोरी चावल करीब 31 सौ क्विंटल माल का कोई लेखाजोखा नहीं मिला। इन पांच सालों में कुल एक करोड़ दो लाख 62 हजार 425 रुपये कीमत का चावल घोटाला होना स्पष्ट हुआ। सात
विज्ञापन
सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश कुमार को सौंपी थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने तहरीर और सारे साक्ष्य वर्तमान अधीक्षक केंद्र प्रभारी संदीप सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने को भेजे। संदीप सिंह ने पत्रावली कोतवाली में दी। पुलिस ने हेराफेरी और धोखाधड़ी व कूटरचना (419, 420, 467, 468, 471) में तत्कालीन अधीक्षक केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार व अज्ञात गोदाम प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर की जांच पुलिस अब अपने तरीके से करेगी।
एक करोड़ के चावल घोटाले की रिपोर्ट दर्ज
हैदराबाद की सात सदस्यीय टीम ने की जांच, पांच वर्षों के बीच हुआ गड़बड़झाला
तत्कालीन अधीक्षक, केंद्र प्रभारी व गोदाम प्रभारी नामजद, पुलिस ने शुरू की जांच