फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला से नकदी वे जेवरात ले उड़े टप्पेबाज

महिला से नकदी वे जेवरात ले उड़े टप्पेबाज

Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला से नकदी वे जेवरात ले उड़े टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पटेल नगर चौराहे पर शनिवार शाम पति की बीमारी का झांसा देकर टप्पेबाजों ने महिला को ठग लिया। नगदी और जेवर का बैग लेकर भाग गए।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता की कस्बे में स्टेशनरी की दुकान है। उनकी पत्नी बबली गुप्ता, बेटी नैंसी के साथ पटेल नगर चौराहे पर स्थित पैथालॉजी में जांच कराने आई थी। कुछ जेवर सफाई कराने के लिए साथ लाई थी। पैथालॉजी के बाहर जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक पास पहुंचे। वह उसके पति की बीमारी के बारे में बताने लगे। जेवरों की पूजा कराने का झांसा दिया, कहा कि यदि ऐसा न किया तो पति की मौत भी हो सकती है। महिला झांसे में आ गई। चौराहे पर पेड़ के पास पूजापाठ कराने लगी। इसी बीच आरोपियों ने उसके बाले और मंगलसूत्र उतरा लिए और बैग ले लिया। महिला और उसकी बेटी कुछ समझती कि आरोपी पत्थरकटा रोड की ओर जाने लगे। आवाज देने पर भी न रुकता देख महिला ने शोर मचाया। सूचना पर यूपी 100 नंबर पुलिस पहुंची।

महिला ने बताया कि बैग में सात हजार रुपये, सोने की चेन, कान के बाले थे। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हुलिया के आधार पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed