फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मामा भांजे को असलहा फैक्ट्री चलाते दबोचा

मामा भांजे को असलहा फैक्ट्री चलाते दबोचा

Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मामा भांजे को असलहा फैक्ट्री चलाते दबोचा
फतेहपुर। स्वॉट टीम और गाजीपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को असलहा फैक्टरी पकड़ी गई। मामा और भांजा मिलकर करीब दस माह से यह गोरखधंधा चला रहे थे। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। 18 गोलियों के खाली खोखे, अधबने तमंचे, फुंकनी, हथौड़ी, मशीन, कील समेत उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए असलहा फैक्टरी संचालित करने वालों की धरपकड़ केे अभियान में गाजीपुर व स्वॉट टीम काम कर रही थी। गाजीपुर थाने के लमहेटा के अहिरनखेड़ा गांव में एक कालोनी के कमरे में फैक्टरी संचालित हो रही थी। सूचना पर टीमों ने सुबह छापेमारी की। मौके से छह बने तमंचे, एक बंदूक बरामद हुई। गाजीपुर थाने के लमहेटा निवासी रामसिंह और अजय यादव
विज्ञापन


निवासी गनेशपुर मजरे बीनू थाना ललौली को गिरफ्तार किया। अजय का रिश्ते में राम सिंह मामा लगता है। 18 गोलियों के खाली खोखे, अधबने तमंचे, फुंकनी, हथौड़ी, मशीन, कील समेत उपकरण बरामद हुए हैं। वह खोखे ग्राहकों को चेक कराने में खाली हुए हैं। एक तमंचे की कीमत करीब पांच हजार रुपये में बेचना आरोपियों ने कबूला है। आरोपियों ने करीब 13 माह पहले असलहा बनाना ललौली के एक युवक से सीखा था। उसके बाद कुछ दिन के लिए काम बंद कर दिया। दोबारा चार माह से चालू किया था। खुलासे में स्वॉट टीम प्रभारी अमित पांडेय, एसओ अर्जुन सिंह, एसआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, सरनाम सिंह, रामनरेश निषाद, विपिन मिश्रा, रवीशंकर, प्रेमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
39- पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी व टीम
मामा-भांजे को असलहा फैक्टरी चलाते दबोचा
- छह बने तमंचे, बंदूक व उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या एवं परिचय
34- चौकी में हंगामा करती महिलाएं
मकान विवाद में भिड़ी महिलाएं, चौकी में हंगामा
- एक पक्ष ने घर से बाहर फेंका सामान
फतेहपुर। मकान में कब्जे के विवाद में बुधवार को महिलाएं आपस में भिड़ गई। पुलिस पक्षों को मौके से चौकी ले आई। चौकी में सपा नेत्री ने हंगामा किया। पुलिस ने एसडीएम को रिपोर्ट दी है।

शहर के मसवानी मोहल्ले के निबाहरा में एक कच्चे घर में सलमा परिवार के साथ रहती है। उसका आरोप है कि हाजरा खातून, कुरैशा बानो, सपा नेत्री फहमीदा खान समेत कई महिलाओं ने शाम को अचानक घर में धावा बोला। गृहस्थी का सारा सामान फेंक दिया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। उधर, दूसरे पक्ष की हाजरा खातून, कुरैशा बानो ने आरोप लगाया कि रिश्ते में सलमा ननद लगती है। उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। तभी कुछ साल पहले कोठरी बनाकर रहने के लिए जगह दी गई थी। जमीन का बैनामा भी है। अब वह पक्का मकान बनवाना चाहती है। कई बार कहने के बाद भी मकान खाली नहीं किया था। प्रकरण में बवाल मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची। फहमीदा खान पक्ष बाकरगंज पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए। पुलिस के कड़ा रवैया अपनाने पर मामला शांत हुआ। चौकी इंचार्ज बिपिन यादव ने बताया कि एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उनका आदेश यथास्थित बनाए रखना का रहा है। उसी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed