फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover Couple Suicide in Fatehpur, there was a dispute between the two sides 10 days ago

Lover Couple Suicide: मौत के पहले मृतका के करीबी से मिला था युवक, 10 दिन पहले दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

Wed, 14 Dec 2022 10:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 10:21 AM IST
सार

गाजीपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक का पड़ोस में रहने वाली अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों की जाति के बीच काफी अंतर था। वह इस बात को जानते थे, वे कभी एक नहीं हो सकते। इसलिए दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Lover Couple Suicide in Fatehpur, there was a dispute between the two sides 10 days ago
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या से पहले युवक मृतका के एक करीबी परिजन से मिला था। उसने अपने प्रेम संबंधों को लेकर ही बातचीत की होगी। इसके बाद ही रात को दोनों ने आत्महत्या का कदम उठाया है। मृतका के करीबी परिजन से पुलिस ने पूछताछ भी कर सकती है।

विज्ञापन

थाने के एक गांव में सुबह युगल के खेत पर शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ट्रक चालक से एक बड़ा और दूसरा छोटा भाई है। उसके फुफेरे भाई ने बताया कि करीब 15 दिन पहले चालक भाई का हाइड्रोसील का आपरेशन हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद से भाई घर में रहता था। घर के बाहर कमरे में मृतक रात को लेटा था। उसकी करीब रात साढ़े 12 बजे नींद खुली। बिस्तर से गायब देखकर फोन मिलाया था। मृतक का मोबाइल नहीं उठा था। उसके बाद सुबह घटना की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lover Couple Suicide in Fatehpur, there was a dispute between the two sides 10 days ago
मीना व भीरू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उनके बीच प्रेम संबंध के बारे में कोई नहीं जानता था। घटना से मृतक की मां और भाई रो-रो कर बदहवास दिखे। उधर, मृतका के भाई ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे तक अपना मोबाइल चलाता रहा है। उसके बाद सो गया था। तभी बहन बाहर निकली होगी।

 

घटना से मृतका की मां, पिता, दो बहनों का हाल बेहाल दिखा। मृतका का भाई बीएससी कर रहा है। एक पैथालॉजी में काम सीखता है। गाजीपुर कस्बे में मृतक युवक को मृतका के एक करीबी परिजन से मिलते सोमवार शाम देखा गया था। करीब दोनों के बीच आधे घंटे तक किसी बात को लेकर चर्चा होती रही है।

इसके बाद रात युगल ने आत्महत्या का कदम उठाया है। उनके बीच की आधे घंटे की बातचीत अहम मानी जा रही है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आत्महत्या की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के बाद कई तथ्यों पर जांच की जाएगी।

मृतक का मोबाइल गायब
घर से मृतक रात को मोबाइल लेकर निकला था। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की छानबीन में जुटी है। मोबाइल में कई राज हो सकते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर लेकर जांच की जाएगी।

पक्षों के बीच हुआ था विवाद
ग्रामीणों में चर्चा है कि करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह से चर्चा ग्रामीणों में फैल गई थी। करीब 10 दिन से पहले मृतका के परिजन शिकायत लेकर मृतक के घर पहुंचे थे। प्रेम प्रसंग को लेकर एतराज जताने पर पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

बता दें कि थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती और ब्राह्मण युवक का मंगलवार सुबह खेत से शव बरामद हुए। दोनों के शव अगल-बगल पड़े थे। खेत में निशान देखकर अंदाजा लगाया कि वह मौत से पहले काफी देर तड़पते रहे होंगे। मौके से पुलिस को सल्फास के दो खाली पाउच मिले हैं।

पुलिस का मानना है कि दोनों की जाति के बीच काफी अंतर था। वह इस बात को जानते थे, वे कभी एक नहीं हो सकते, तभी दोनों ने साथ जान गवाईं है। मौके पर जहरीले पदार्थ सल्फास के खाली दो पाउच मिले हैं। इसके अलावा मृतक के जैकेट की जेब से दो भरी पाउच मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed