फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,fatehpur,pati giraftAR

पत्नी की आत्महत्या में पति को जेल भेजा

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime news,fatehpur,pati giraftAR
फतेहपुर। पत्नी को आत्महत्या के उकसाने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दो साल पुुराने इस मामले में विवेचना के दौरान विवेचक ने दर्ज एफआईआर में तीन बार धाराओं में बदलाव किया।
विज्ञापन

ललौली थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने सर्वोदय नगर निवासी दिलीप उर्फ बब्लू शुक्ला की पत्नी सुमन ने 30 अगस्त 2020 को आत्महत्या कर ली थी। गाजीपुर थाने के प्रसादतारा निवासी भाई रामसागर तिवारी ने सुमन की मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान दहेज हत्या में दर्ज मामले को हत्या की धारा में बदल दिया था। इसके पीछे सुमन की 10 साल पहले शादी होना बताया गया था। इसके बाद विवेचक ने इस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने पति की पिटाई और प्रताड़ना से आजिज होकर आत्महत्या की थी। इसलिए मामला आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed