{"_id":"625b1722db075816690d88c6","slug":"crime-news-fatehpur-fatehpur-news-knp691603498","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी पांच लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मांगी पांच लाख की फिरौती
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुुआ क्षेत्र में किराना व्यापारी की दुकान के गेट पर बम और पत्र रखकर एक पॉलीथिन टांगकर पांच लाख की फिरौती मांगी गई। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉलीथिन में टाइम बम होने की आशंका के चलते प्रयागराज से बम निरोधी दस्ता बुलाया। दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। जांच के बाद पुलिस का दावा है कि पॉलीथिन में सुतली बम रखा गया था। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। इस मामले में फिरौती मांगने, धमकी और दहशत फैलाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित सर्वोदय मोहल्ला निवासी अभिमन्यु सिंह का सड़क के किनारे मकान है। मकान के एक हिस्से में उनकी किराना के सामान की दुकान है। इसके अलावा वह एलआईसी एजेंट भी हैं। अभिमन्यु ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घर के बाहर आए तो दुकान के गेट पर एक पॉलीथिन का पैकेट टंगा मिला। उन्होंने पॉलीथिन उतार कर देखा तो उसमें टाइम बम जैसा बम व एक पत्र रखा मिला। पत्र पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। पत्र में लिखा था कि पांच लाख रुपये दे दो, अभी तुम्हारे घर में टाइम बम लगाया गया है। अगर रुपये नहीं दिए तो बीबी, बच्चों को मार डालूंगा। पुलिस में भी उसके आदमी है। वह एसपी व डीएम को भी जानता है। यह भी लिखा था कि नेटवर्क हैक कर रखा है, अगर किसी को भी फोन किया, तो उसे पता चल जाएगा। शाम को पांच बजे वह फोन करेगा। हां या न में उत्तर देना।
बकौल अभिमन्यु पत्र पढ़ने के बाद उन्होंने पॉलीथिन पैकेट उठाकर सड़क के दूसरी तरफ स्थित तालाब के किनारे रख दिया। इधर, व्यापारी की सूचना पर सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अमित मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पैकेट को खोला, तो उसमें तीन बम नजर आए। बम में वायर, लाल रंग का प्लास्टिक का टेप बंधा था। इलेक्ट्रानिक प्लेट भी लगी थी। टाइम बम होने की आशंका के चलते प्रयागराज से बम निरोधी दस्ता बुलाया गया। दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पॉलीथिन में रखा गया बम सुतली बम प्रतीत हो रहा है। बाकी विस्तृत जांच के स्थिति साफ हो सकेगी। लेनदेन की रंजिश में किसी शरारती तत्व के बम व फिरौती का पत्र रखा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पॉलीथिन में रखा गया बम साधारण पटाखा बम प्रतीत हो रहा है। उसमें टाइमर और डेटोनेटर नहीं लगा है। डराने धमकाने के लिए ऐसा किया गया है।
पुलिस ने अभिमन्यु की घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान एक कैमरे में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।