{"_id":"61083c248ebc3e84104a79d8","slug":"crime-murder-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6439575183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार मनीष हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार मनीष हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
फतेहपुर। ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने घटना के पीछे लेनदेन का विवाद होना स्पष्ट किया है। चार्जशीट में सगा साला और उसका दोस्त आरोपी बनाए गए हैं।
खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुरवा निवासी मनीष तिवारी सिविल लाइन शकुन नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। वे बिजली विभाग और हाईवे निर्माण मैटेरियल की सप्लाई की ठेकेदारी करते थे। मनीष के साथ उनका साला अनुज शुक्ला उर्फ पप्पू निवासी गदाई खागा पार्टनर था। अनुज के साथ उसका दोस्त गौरव अग्निहोत्री भी काम में हाथ बटाता था।
पत्थरकटा चौराहे के पास तीन जून की रात ठेकेदार खून से लथपथ मिले थे। पास में उनकी इनोवा कार मिली थी। जिसमें खून से सनी टूटी हाकी मिली थी। साले अनुज, गौरव और पत्नी साक्षी ने ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद गौरव गायब हो गया था।
विज्ञापन
कानपुर के नर्सिंग होम में मनीष की 11 जून की रात मौत हो गई थी। वहीं से अनुज भी 11 जून की शाम गायब हो गया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद गौरव को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 28 जून को अनुज को भी जेल भेजा था। विवेचक संदीप तिवारी ने मामले में चार्जशीट दाखिल की है। विवेचक ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
चार्जशीट में बताया है कि हाईवे मैटेरियल सप्लाई में काफी रुपये फंसे थे। अनुज को रुपये की जरूरत थी। उसने मनीष से रुपये मांगे थे। इसी बात को लेकर घटना की रात लखनऊ बाईपास चौराहे के पास विवाद हुआ था। तभी मनीष पर साले अनुज और गौरव ने हाकी-डंडे से हमला किया था। इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई थी। विवेचक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।