फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,murder,arresting

शिवकांत हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल

Mon, 07 Jun 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,arresting
फतेहपुर। पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को शिवपुर (आदमपुर) गांव के किशोर की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस लाइन में हुई वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे व आपराधिक प्रवृत्ति होने की वजह से घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि गोविंद सिंह के खिलाफ मलवां थाने में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह और उसका साथी मुमताज दोनों नशे (स्मैक) के लती हैं। रामकिंकर का मृतक के घर आना-जाना था और वह उसके पिता का साथी था। घटना वाले दिन एक जून की शाम रामकिंकर उसके घर आया था। उसने किशोर को फुसलाकर सोनरन कुआं के पास रात को बुलाया था। राम किंकर व मुमताज नशे में थे। उन्होंने किशोर को आते ही दबोच लिया और उसके साथ कुकर्म कर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। शव को कुएं में डालकर दोनों वहां से चले आए और अगले दिन पुलिस को भ्रमित करने के लिए किशोर के अपहरण का ड्रामा रचा और परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन दोनों पर शिकंजा कसा। इस पर दोनों गांव छोड़कर भागने की फिराक में कुराई मोड़ हाईवे पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। रविवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष मलवां अरविंद कुमार सिंह, एसआई राजीव सिंह, स्वाट टीम प्रभारी एसआई विनोद कुमार मिश्रा, सुनील कुमार यादव व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

यह था मामला
मलवां थानाक्षेत्र के शिवपुर के आदमपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर एक जून की रात आठ बजे गायब हुआ और चार जून को उसका शव घर के पीछे 300 मीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ था। कमर में रस्सी के सहारे ईंट बांधकर उसे कुएं में फेंका गया था। इससे पहले दो जून को पिता को फोन करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। कमर की हड्डी भी टूटी हुई पाई मिली थी। किशोर के नाजुक अंगों में चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक आरोपी शनिवार को ही चढ़ा था हत्थे
पुलिस ने भले ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को दिखाई हो, लेेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ एक आरोपी शनिवार को ही चढ़ गया था। उसने कबूला था कि घटना की रात उसी ने साथी के साथ मिलकर स्मैक के नशे में किशोर को फुसलाकर खेतों की ओर बुलाया था। जहां उसके साथ कुकर्म किया। यह बात किशोर घर में बताता, इसलिए उसकी हत्या कर और शव कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed