फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,love marriage,fatehpur news

प्रेम विवाह के 11 दिन बाद पत्नी को धोखा देकर भागा पति

Thu, 02 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime,love marriage,fatehpur news
फतेहपुर। युवक के झांसे में आकर युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन शादी के 11 दिन बाद ही युवक उसे छोड़कर भाग गया। पति की तलाश में युवती ससुराल पहुंची तो वहां उससे गाली गलौज की गई और भगा दिया गया।
विज्ञापन

युवक की मां ने बेटे को गायब करने का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी। युवती ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलबाजार निवासी कोमल वर्मा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात खुशवक्तराय नगर निवासी सनी मिश्रा से हुई थी। इसके बाद दोनों लोग एक दूसरे से प्रेम करने लगे। 15 जुलाई 2021 को उन लोगों ने कोर्ट मैरिज कर ली। वह दोनों राधा नगर में एक किराये के मकान में रहने लगे। 26 जुलाई 2021 को सनी बगैर बताए सुबह घर से चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी बंद था। काफी खोजबीन के बाद सनी का पता नहीं चला तो वह उसके घर पहुंची। सनी के परिवारवालों ने गाली गलौज कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed