{"_id":"612e7a0d8ebc3e7a1d77a196","slug":"crime-loot-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6493975137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से लूट में नए गैंग पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से लूट में नए गैंग पर शक
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुसारा मोड़ पर किराना कारोबारी से लूट के मामले में किसी नए गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन क्रिएट कराई और कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट और कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। वहीं, कारोबारी से पूछताछ में वह बयान से भी पलटा। इससे पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है।
जाफरगंज कस्बे के किराना कारोबारी विपिन गुप्ता से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पूछताछ में पता चला है कि बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद मौके से भाग निकले थे। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह फिर लौट कर आए और मोबाइल, बाइक की चाभी लेकर चले गए। कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय तीनों लुटेरे रोड किनारे खड़े थे। बदमाशों के पास डंडा था और उन्होंने उसी की मदद से विपिन को गिराया।
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे पुलिस को आशंका है कि बदमाश कई दिनों से रेगी कर रहे थे और मौके की तलाश में थे। विपिन का कहना है कि वह बाइक में झोला पीछे की ओर बांधे था। बदमाशों को झोले में रुपये होने की सटीक जानकारी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसपी राजेश कुमार सिंह पहुंचे और छानबीन की। व्यापारी के साथ क्राइम सीन क्रिएट कराई गई। वहीं, विपिन ने पुलिस को पहले बताया कि उसके पास 5.98 लाख रुपये थे। पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने थे जबकि 98 हजार रुपये से खरीदारी करनी थी।
लेकिन जब पुलिस ने बैंक में जानकारी कराई तो पता चला कि बिंदकी की किसी भी बैंक में न तो विपिन का खाता है और न ही उसके पिता ही अकाउंट खुला है। इसके बाद विपिन ने बताया कि उसके पास छह लाख रुपये थे और वह इन रुपयों से खरीदारी करने निकला था।
बाइक पर नहीं मिले गिरने के निशान
इसके अलावा बाइक पर गिरने के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं। किराना कारोबारी को चोटें नहीं आईं। इन बिंदुओं को लेकर पुलिस घटना को संदेह से देख रही है। हालांकि किराना कारोबारी ने बताया उसे कानपुर के व्यापारी के बैंक खाते में रुपये जमा करने थे। पुलिस गुमराह कर रही है। एसपी राजेश सिंह ने बताया मामले के खुलासा के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।