फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fraud,thagi,fatehpur news

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर किसान से एक लाख 92 हजार ठगे

Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime,fraud,thagi,fatehpur news
फतेहपुर। लकी ड्रा में 25 लाख की लाटरी लगने का झांसा देकर किसान से एक लाख 92 हजार की ठगी की गई। साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बढ़ोरी गांव निवासी शैलेश कुमार किसान हैं। उनके व्हाट्सएप पर 30 जुलाई को फोन पहुंचा था। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई की एक बैंक शाखा के मैनेजर बताया था और केबीसी के लकी ड्रा में 25 लाख की लाटरी जीतने की जानकारी दी। जीती गई रकम लेने के लिए 12 हजार 700 रुपये का टैक्स जमा करने के लिए कहा। झांसे में फंसकर शैलेश ने 12 हजार 700 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद इनकम टैक्स, करेंसी बदलने के नाम पर धीरे-धीरे एक लाख 92 हजार की रकम उसने तीन खातों में डलवाई। 12 अगस्त तक खाते में रुपये डाले गए। इसके बाद किसान ने धोखाधड़ी की जानकारी होने पर रुपये भेजना बंद कर दिया। एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच की। इसके बाद कल्यानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed