{"_id":"6390daa6f49c0c04c875f6ac","slug":"crime-fatehpur-news-knp7323091144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गृह प्रवेश के मौके पर डांस कार्यक्रम में भिड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गृह प्रवेश के मौके पर डांस कार्यक्रम में भिड़े लोग
विज्ञापन
किशनपुर। रग्घूपुर गढ़ा गांव में रात में चल रहे आर्केस्ट्रा का विरोध करने पर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। अनुमति न होने का हवाला देकर ग्रामीणों ने कार्यक्रम को बंद करा दिया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
कौशांबी जिले के मूल निवासी धनराज निषाद ने किशनपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गढ़ा गांव में नया मकान बनवाया है। मंगलवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम था। इसके उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ और भोज था। रात में आर्केस्टा में डांसर बुलाई गईं थी।
रात में दो युवकों ने आर्केस्टा पर आपत्ति करनी शुरू कर दी। इससे तनातनी हो गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति चल रहा कार्यक्रम बंद कराया। इससे ग्रामीणों और पुलिस में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख आयोजक ने आर्केस्ट्रा पार्टी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर किशनपुर जेपी शाही ने बताया कि ग्रामीण कार्यक्रम होने पर जोर दे रहे थे, जिसे लेकर उन्हें समझाया गया। किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।