फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

पराली जलाने पर 30 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। पराली जलाने में 12 किसानों पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने वाले 16 कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक के लिए न्याय पंचायतवार टीम लगाई गई हैं। इसमें कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस को शामिल किया है। सेटेलाइट से 45 स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट कृषि विभाग को मिली है। इसकी जांच के लिए राजस्व कर्मचारियों को भूलेख के खाता नंबर दिए गए हैं। अब तक 26 स्थानों पर पराली जलाए जाने की पुष्टि जांच में हो चुकी है।
विज्ञापन

पराली जलाने वालों पर सेढाई हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाता है। इसमें एक एकड़ तक खेती वाले किसानों से 2500 रुपये, पांच एकड़ तक खेती वाले किसानों से पांच हजार रुपये और पांच एकड़ से ज्यादा खेत वाले किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना लिया जाता है। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि जिन किसानों के खेतों में पराली है, वह अपने प्रधान व लेखपाल को सूचना दें। ताकि वह पराली को नजदीक के गोशाला में संरक्षित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed