{"_id":"63542c374c2a8e0f0d4d8d77","slug":"crime-fatehpur-news-knp724681517","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः नाना के 3.20 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः नाना के 3.20 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। पति के संग नातिन ने रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त नाना को धोखा देकर उनके खाते से तीन लाख 20 हजार रुपये निकाल कर हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली सुजातपुर निवासी कामता प्रसाद गुप्ता रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर घोष कस्बे में नातिन शोभा देवी ब्याही है। एक साल पहले किसी काम से नातिन के घर गए थे। उसका आधार खो गया था। आधार की दूसरी प्रति निकालने के लिए नातिन शोभा और उसके पति संजय उर्फ गुड्डू के साथ गया था।
इसके बाद धोखाधड़ी कर शोभा और संजय ने उसके दो बैंक खातों से तीन लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। कई दिन बाद इस बात का पता लगा। बैंक से जानकारी हुई कि उसके रुपये सुल्तानपुर घोष में आधार कार्ड के जरिए निकाले गए हैं। तभी नातिन और उसके पति पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वह दोनों रुपये लौटाने के लिए तैयार हो गए। समझौते के दौरान 20 हजार रुपये वापस किए। तीन लाख रुपये कुछ दिनों में लौटाने का वादा किया। अब तक उन लोगों ने रुपये नहीं लौटाए। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।