{"_id":"6331fc71557e2971e525474a","slug":"crime-fatehpur-news-knp7202958110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः चिटफंड कंपनी संचालक पर ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः चिटफंड कंपनी संचालक पर ठगी की रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। चिटफंड कंपनी संचालक के खिलाफ पांच लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी संचालक एक माह से दूसरे ठगी के मामले में जेल में है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा निवासी कैलाश चंद्र सैनी चाय दुकानदार है। दुकानदार ने बिंदकी कोतवाली में आबूनगर स्थित शिवकमल इंडिया म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड के संचालक श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुकानदार का आरोप है कि सात साल पहले कंपनी के एमडी श्रवण कुमार ने पांच साल में रकम दोगुना करने का झांसा दिया था। पांच साल के लिए पांच लाख रुपये संचालक की कंपनी में जमा किए थे। रुपयों के बदले में उसे मैच्योरिटी बांड पेपर मिले थे। बांड का समय 26 मई 2020 को पूरा हुआ। उसने संचालक से बांड देकर रुपयों की मांग की।
श्रवण कुमार रुपये देने में हीला हवाली करता रहा। उसने पुलिस से शिकायत की। जोनिहा चौकी में नौ मार्च को गारंटी के तौर पर उसे चेक दी। चेक बैंक में लगाई तो खाते में रुपये नहीं होने का पता लगा। इसके बाद उसे प्लाट देने का झांसा दिया। प्लाट की कीमत 80 हजार रुपये होने के कारण लेने से मना कर दिया। श्रवण कुमार को सदर कोतवाली पुलिस ने एक माह पहले साढ़े तीन करोड़ की ठगी में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेजा था। बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी जेल में निरुद्घ है।