फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः ट्रांसपोर्टर ने 3.18 लाख रुपये हड़पे

Fri, 09 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। एक फर्म के संचालक ने ट्रांसपोर्टर और उसके तीन सहयोगियों पर तीन लाख 18 हजार रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एमआईजी कालोनी आवास विकास निवासी सूर्याश सिंह एसएससी एसोसिएट फर्म के संचालक हैं। फर्म से गिट्टी व मौरंग की आपूर्ति देते हैं। गिट्टी ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टर रंजीत सिंह स्थायी निवासी सिकरहनी जिला कन्नौज और अस्थायी निवासी तेलीबाग लखनऊ से बातचीत हुई थी। इस काम के लिए उसने बैंक के जरिए आठ लाख 93 हजार 121 रुपये रंजीत की फर्म महादेव फैशन के खाते में स्थानांतरित किए। परिवहन का डीजल खर्च दो लाख 93 हजार 400 रुपये का भी भुगतान किया। रंजीत ने बीच में काम बंद कर दिया। इस वजह से पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड ने उसकी फर्म से एक लाख 41 हजार 522 रुपये जुर्माना वसूला। उसने बकाया रुपये रंजीत सिंह से कई बार मांगे। वह हीलाहवाली करता रहा। अब रुपये लौटाने से मना कर दिया है। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर फोन उठाना भी बंद कर दिया। तीन लाख 18 हजार 638 रुपये का रंजीत व उसके मित्रों रायबरेली के कोरिहरा निवासी कपिल, चित्रांश नगर निवासी श्रीकृष्ण सिंह, इटावा के गोपाल सिंह जादौन ने गबन किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed