{"_id":"6317a1445c889a14201a40b9","slug":"crime-fatehpur-news-knp7167582144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर में दो आरोपियों को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर में दो आरोपियों को पांच साल की कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट ने दो लोगों को पांच साल कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजन आलोक तिवारी और अमरजीत भारती ने बताया कि किशनपुर पुलिस ने हत्या, डकैती में रामप्रताप निवासी किशनपुर और उसके साथी पुच्ची के खिलाफ 2001 में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को हत्या के मामले में पहले दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने मंगलवार को इन दोनों पर लगे गैंगस्टर मामले की अंतिम सुनवाई की।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने आरोपी रामप्रताप और उसके साथी पुच्ची को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
- एसपी ने शहर में मार्च किया
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में एसपी राजेश कुमार सिंह ने पीएसी और पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को पैदल मार्च किया। फोर्स कोतवाली से बाकरगंज, चौगलिया, सर्राफा मार्केट चौक चौराहा, पीलू तले, पथरकटा चौराहा घूमा। इस मौके पर सीओ सिटी वीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
- बकरी चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
चौडगरा। लोडर सवार बकरी चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चोर एक भैंस को छोड़कर भाग निकले, लेकिन चार बकरियां ले गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुगौली में सोमवार रात दो बजे चोर लोडर लेकर पहुंचे। गांव के रामविशाल रैदास की चार बकरियां खोल ले गए। लोडर में बकरियां लादने के बाद रमेश की भैंस खोलकर ले जाने लगे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।