{"_id":"6314e59c1dc997113d4cbb96","slug":"crime-fatehpur-news-knp7164003189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगा घर से नकदी व सामान समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगा घर से नकदी व सामान समेट ले गए चोर
विज्ञापन
घर की दीवार पर लगी सेंध। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
धाता। थाना क्षेत्र के बंबुरार गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बंबुरार गांव के निवासी रमेश कुमार रैदास शनिवार रात परिवार सहित छत पर सो रहा था। रात में घर के पीछे की दीवार पर चोरों ने सेंध लगाई और अंदर घुस गए।
चोरों ने घर में रखा चावल, गेहूं, कपड़ा, गैस सिलिंडर, साड़ी, तीन हजार रुपये समेटे और भाग निकले। सुबह जब इसकी भनक परिवार को लगी तो वह दंग रह गए।
घर का सामान अस्त-व्यस्त था। रमेश ने धाता थाने में सूचना दी है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।