{"_id":"6313a876887e14685232273c","slug":"crime-fatehpur-news-knp716251356","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दो घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर दो घर से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
हरीपाल के घर लगी सेंध देखते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। चोरों ने शुक्रवार की रात सेंध लगाकर दो घरों से नकदी व जेवर पार कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच की। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पीड़ितों ने एक युवक पर भी संदेह जताया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बेचू का पुरवा मजरे कर्मेपुर गांव निवासी संतलाल और हरीपाल के घर शुक्रवार की रात चोरों ने दीवार पर सेंध लगा दी। इसके बाद बक्से, अलमारी खोलकर नकदी, जेवर व अभिलेख पार कर दिए। सुबह हुई तो दोनों परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
संतलाल ने बताया कि उसके घर से चोर एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की बेसर, कमर पेटी, छागल और 11 हजार रुपये ले गए हैं।
जबकि हरीपाल ने बताया कि उसके घर से चोर एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, सोने की बेसर, कमर पेटी, छागल, बच्चों की मार्कशाीट, चार पासबुक, खतौनी, जोत-बही, आधार कार्ड सहित 42 हजार रुपये पार किए हैं।