फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

छात्र को बाइक ने घसीटा, मौत

Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
निहाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज/जोनिहा (फतेहपुर)। ताजिया देखकर लौट रहे 10 साल के बच्चे को मंगलवार दोपहर बाइक सवार ने टक्कर मारी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक छोड़कर भाग रहे सवार को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। बाइक सवार के नशे में होने का आरोप लगाया। सीओ प्रगति यादव मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर लोगों का शांत किया। हंगामे से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी निहाल (10) अपने पिता नूरहसन, मां रिजवाना, दादा अली हसन साथ जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव ताजिया देखने गया था। जहां से परिवार के साथ घर लौट रहा था। दलेलखेड़ा तिराहे से जोनिहा की तरफ जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सामने से केवई निवासी अंकित बाइक से पहुंचा। पिता नूरहसन ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने बेटे को टक्कर मार दी। बेटा बाइक के लेगगार्ड में फंस गया। बाइक सवार रुकने के बजाय बेटे को घसीटता चला गया। कुछ दूर जाकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक छोड़कर सवार भागने लगा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
हादसा देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। जोनिहा-अमौली मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर सीओ पहुंची और बाइक सवार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाकर करीब आधे घंटे में यातायात बहाल करा दिया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल व शिव प्रसाद राठौर भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से मिले।

मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। पिता मजदूरी करते हैं। घटना से मां-पिता बेहाल हो गए। मृतक के छोटे भाई रेहान, रहमान, सलमान का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक सवार युवक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed