{"_id":"62f1623310b93b2b76165f2b","slug":"crime-fatehpur-news-knp711956233","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के जीएमआर प्लांट के पास बीती पांच अगस्त को दंपती के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों के करीब पुलिस पहुंच गई है। मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वहीं अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। आरोपी थाना क्षेत्र के एकारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
टीसी गांव निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी अपनी पत्नी ज्योत्सना देवी व पांच वर्षीय पुत्र अक्षय के साथ तांबेश्वर मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वह करीब नौ बजे बाइक से परिवार के साथ दिनेश लौट रहे थे। जीएमआर प्लांट और कृषि भवन के पास रास्ते में कांटे डालकर रास्ता बंद किया गया था।
बाइक से उतरकर दिनेश कांटे हटाने लगे थे। तभी पीछे से तीन बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की थी। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश में छापमारी कर रही है। प्रभारी नरिीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।