फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Triple talaq given to wife for dowry in Fatehpur

लालच: फतेहपुर में दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife for dowry in Fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में दहेज में बुलेट और नगदी की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोहम्मद तनवीर की पुत्री मोबेस्सरा की शादी मोहम्मद कासिफ शेख निवासी अकबरपुर चौराई थाना हथगाम के साथ 12 नवंबर 2011 में के साथ हुई थी।

विज्ञापन


मोबेस्सरा के मुताबिक शादी के बाद से ही पति, ससुर मोहम्मद इस्लामउद्दीन, सास सादाब बानो, ननद फौजिया दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। ससुरालियों ने नवंबर 2016 में पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पति की दूसरी शादी धमकी दी। पति छह अक्तूबर की दोपहर दो बजे मायके आए और तीन बार तलाक बोला। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले की एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले में दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed