फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

दुकान संचालक का अपहरण, एक नामजद

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
खागा (फतेहपुर)। जीटी रोड खागा पर वेल्डिंग दुकान संचालक के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार की तलाश में पुलिस की दो टीमें मेरठ व दिल्ली के लिए रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि दुकानदार के परिजनों के पास 20 लाख रुपये की फिरौती का फोन भी आया है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी वेल्डिंग दुकानदार इरफान उर्फ हाफिज (25) के भाई नौशाद ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को धर्मेंद्र निवासी कसरांव 21 जुलाई को दो बजे कसरहा का पुरवा मजरे सलेमाबाद थाना हथगाम अपने साथ काम के सिलसिले में घर ले गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही इरफान लापता है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। शुक्रवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और इसे अपहरण का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व में दर्ज गुमशुदगी की जगह धर्मेंद्र व उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी पर एसपी राजेश कुमार सिंह भी शुक्रवार रात कोतवाली खागा पहुंचे और टीमों को रवाना किया।
इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि परिजनों के संदेह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल फिरौती मांगने की जानकारी नहीं है। मेरठ, दिल्ली के अलावा कानपुर में भी इरफान की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने नामजद आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में कसरहा का पुरवा में दबिश दी। नवाबगंज से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका है कि धर्मेंद्र के साथ उसके कुछ साथी भी घटना में शामिल हैं। इनकी पहचान का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed