फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फर्जीवाड़ा कर ठगी में दो के खिळाफ मुकदमा

Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्जीवाड़ा कर ठगी में दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

सब-
धन दो गुना करने का लालच दे निवेश कराया, डायरेक्टर भी बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मुराइनटोला आंगनबाड़ी केंद्र की बिल्डिंग में संचालित चिटफंड कंपनी के तीन संचालकों पर कोर्ट के आदेश पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने संचालकों पर फर्जीवाड़ा, कूटरचना, एससी-एसटी एक्ट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हरदों निवासी मैकूलाल और यूसुफजई चौधराना निवासी राजकुमार वर्मा की ओर से थाना ललौली के दूलापुर निवासी रामआसरे प्रजापति, आसनसोल पश्चिम बंगाल के अरविंद नगर निवासी अवधूत कुमार, वेस्ट मुम्बई महाराष्ट्र के 109 उक्ता निवासी कोआपरेटिव बोर्ड सोसाइटी जागेश्वरी के डॉ. पृथ्वीपाल सिंह सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मैकूलाल और राजकुमार का आरोप है कि 2013 में रामआसरे प्रजापति से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को कोआपरेटिव बोर्ड सोसाइटी जागेश्वरी वेस्ट मुंबई का डायरेक्टर बताया। कंपनी में रुपये जमा करने पर छह साल में दोगुना होने का लालच दिया। आंगनबाड़ी कार्यालय के दूसरे खंड में संचालित कर्मचारियों से मुलाकात कराई। मैकूलाल ने उन लोगों पर विश्वास कर अपने परिवार, रिश्तेदार, परिचितों के नाम 20 लाख रुपये कंपनी में फिक्स डिपॉजिट कराए। बांड कंपनी द्वारा दिए गए। राजकुमार ने पांच लाख रुपये जमा कराए। उसे भी बांड कंपनी की ओर से मिले। इस बीच दोनों की रामआसरे ने चीफ जनरल मैनेजर अवधूत कुमार मंडल और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पृथ्वीपाल सिंह सेठी से मुलाकात कराई। उन लोगों ने कंपनी के कर्मचारी बनकर दोनों को अच्छी रकम कमाने का प्रलोभन दिया। उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार फोटो, कुछ सादे और कुछ छपे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। छह साल बाद जानकारी हुई कि धोखाधड़ी कर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभिन्न कंपनियों की लोगों को रसीद दी जा रही और रुपये निवेश कराए जा रहे हैं। जानबूझकर फर्जी कागजात तैयार करके डायरेक्टर बनाया है। उनकी जमा रकम वापस करने से मना कर दी। इन लोगों का ठगी का गिरोह है। फर्जी कंपनी खोलकर ठगी का काम करते हैं। जालसाजों ने कई कंपनियां बनाई हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दर्ज हो चुके हैं चार मुकदमे
सदर कोतवाली में रविवार को राजकुमार और मैकूलाल की ओर से रामआसरे एंड कंपनी के खिलाफ फर्जीवाड़े के दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। दो माह पहले राधानगर और बिलंदपुर के रहने वालों लोगों ने रामआसरे एंड कंपनी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। उन लोगों से भी ठगी कर फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जल्द ही जांच तेज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed