{"_id":"62814983e0ec0547da281961","slug":"crime-fatehpur-news-knp696983114","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से विदा करा ले गए दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से विदा करा ले गए दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। मारपीट के बाद दुल्हन को बिना विदा कराए चले जाने वाले वर पक्ष पर पुलिस की सख्ती का असर दिखा। समझौते के बाद थाने से दुल्हन को विदा करा ले गए। उधर, घायल युवक को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। दूल्हा पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने की बात कही है।
बकेवर थाने के पधारा निवासी विनोद गोस्वामी की बेटी रूबी की शादी शुक्रवार रात औंग थानाक्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में हुई थी। विदाई से पहले शनिवार को दहेज का सामान लादने से मना करने पर पधारा गांव के नवनीत को बबीना जिला जालौन निवासी दूल्हे बृजेंद्र गोस्वामी ने मारपीट कर दी थी। दूल्हे समेत तीन बारातियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दुल्हन को विदा कराए बगैर बरात लौट गई थी। औंग पुलिस ने मुकदमे की जानकारी देकर दूल्हा पक्ष पर सुलह का दबाव बनाया था। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग पधारा पहुंचे। वहां घायल के इलाज को लेकर विवाद होने लगा। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और समझौता कराया। थाने से ही रात को दुल्हन की विदाई हुई। थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।