{"_id":"628141ec28eb8b06122927be","slug":"crime-fatehpur-news-knp6969760122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बच्चे की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बच्चे की मौत, चार झुलसे
विज्ञापन
हिला को एंबुलेंस में चढ़ाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। अजमतपुर गांव में रविवार सुबह 10:30 बजे चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। इससे एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य दो बच्चे, सास व बहू झुलस गईं। गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
राकेश तिवारी की बहू ज्ञानू तिवारी (32) पत्नी लव तिवारी चूल्हे पर में खाना बना रही थी। कुछ दूरी पर गैस भरा सिलिंडर रखा था। गैस लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने सिलिंडर बाहर निकाला और कुएं में फेंक दिया। घर में रस्सी बनाने के लिए रखी सनई के बोझ में आग लग गई। कमरे में कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के लिए रखे पेट्रोल के गैलन में आग लग गई। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से राकेश तिवारी की पत्नी मंजूलता तिवारी(50), बहू ज्ञानू देवी तिवारी (32), लव की बेटी राधा देवी(7), बेटे सूरज कुमार(5) व शनि तिवारी (2) गंभीर रूप से झुलस गए।
कानपुर के हैलट अस्पताल में शनि की मौत हो गई। कमरों में रखे बिस्तर, चारपाई, कपड़े, तख्त, गेहूं, नगदी व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बिंदकी तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी जाएगी।