{"_id":"6269428ec5920272a36db2a6","slug":"crime-fatehpur-news-knp693529212","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पुलिस से की शिकायत तो जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने पुलिस से की शिकायत तो जान दी
विज्ञापन
मेराज बेग की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विवाद होने पर पत्नी के पुलिस चौकी में शिकायत करने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
आबूनगर निवासी मेराज बेग (30) पेटिंग और टेंट हाउस में काम करता था। बड़े भाई शमशाद ने बताया कि मेराज मंगलवार रात शराब के नशे में घर आया था। वह घर के पास ही नाली में गिर पड़ा था। उसके बाद अपने कमरे में पहुंचा। वहां उसका पत्नी रशीदा से विवाद होने लगा। रशीदा ने मेराज को नहाकर आने की बात कही। विवाद बढ़ने पर रशीदा ने अपनी मां को बुला लिया। उनसे भी विवाद होने लगा। रशीदा ने पति की हरकतों को लेकर पुलिस चौकी में शिकायत करने की बात कही। मेराज पत्नी से बोला की चौकी से लौटने पर उसका जनाजा देखेगी।
उसके बाद रशीदा आबूनगर चौकी में शिकायत कर मायके चली गई। इधर, मेराज कमरे के अंदर चला गया। कमरे में पंखे के कुंडे पर पत्नी ़के दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो मेराज का शव लटका पाया। मेराज व रशीदा का निकाह 20 जून 2021 को हुआ था। उसका आठ माह का बेटा रियाज है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।