फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

खूनी संघर्ष में 30 घायल, पुलिस पर पथराव

Sat, 19 Mar 2022 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
crime
घायल जयकरन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा/विजयीपुर। रंग डालने के विरोध में किशनपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष व बवाल हुआ। मारपीट में दोनों पक्ष से 30 लोग घायल हो गए। किशनपुर चेयरमैन को हिरासत में लेने से गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसओ हथगाम सहित पांच सरकारी कर्मचारी घायल हो गए। एसपी, एएसपी, एसडीएम खागा, हथगाम थाने की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने बवाल को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें 45 लोगों को नामजद व 242 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

सरौली इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे रंग डालने व कपड़े फाड़ने को लेकर दो गुटों (सिंगरौर व सोनकर बिरादरी) के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कपड़े फाड़ने का विरोध करने पर सोनकर जाति के लोगों ने सिंगरौर जाति के युवकों को पीट दिया। इसके बाद सिंगरौर जाति के लोगों ने एकजुट होकर सोनकर बिरादरी के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों गुटों के लोगों ने पूरे कस्बे में जिसको जहां पाया, वहीं पर लाठी, डंडा, बल्लम, फरसा, कुल्हाड़ी से लहूलुहान कर दिया। जानकारी पर किशनपुर सहित अन्य थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर शाम तक चेयरमैन किशनपुर (सोनकर बिरादरी) व उनके भाई (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ) कौशाम्बी को हिरासत में लेने से सजातीय लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें आधा दर्जन पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे, एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश, अधीक्षक राजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित फतेहपुर व कौशाम्बी के कई थानों की फोर्स और पीएसी ने स्थिति को नियंत्रित किया। किशनपुर थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें 45 नामजद व 242 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चेयरमैन किशनपुर को हिरासत में लेने पर हुए पथराव में एसडीएम खागा, एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसओ हथगाम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ हथगाम समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए।

घायल अनुज कुमार सिंह। संवाद

घायल अनुज कुमार सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घायल अनिलेश सिंह। संवाद

घायल अनिलेश सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घायल नरोत्तम निषाद। संवाद

घायल नरोत्तम निषाद। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed