{"_id":"61350b5b8ebc3eb6c127b872","slug":"crime-fatehpur-news-knp6503790164","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकले युवक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने निकले युवक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव में शनिवार की शाम घर से टहलने निकले युवक का शव रविवार की सुबह खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जखनी गांव निवासी जगरुप का बेटा बृजेश (25) खेती करता था। वह शनिवार की शाम टहलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बृजेश का शव खेत में पड़ा देखा तो घर वालों को सूचना दी।
बृजेश मृतक के मामा जगदीश ने बताया बृजेश का पारिवारिक जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। उन्होंने विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। युवक की मौत से पत्नी आरती व घर के अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। किसी जहरीले कीड़े के काटने से मृत्यु की आशंका जाहिर हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।