{"_id":"60fb03388ebc3e584d00b585","slug":"crime-fatehpur-news-knp64200052","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा चोरी में दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा चोरी में दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बकरा चोरी कर भाग रहे दो लोगों को गुरुवार रात ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के भौराजपुर निवासी अरुण कुमार ने दो बकरे घर के बाहर बांध रखे थे। रात करीब 12 बजे बकरे चोर खोल कर ले जा रहे थे। तभी परिवार की नींद खुली। बकरे गायब देखकर शोर मचाया और ग्रामीणों के साथ खोजबीन में जुट गए। गांव किनारे बकरों को कार में लादते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चालक कार लेकर भाग गया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की पिटाई की और 112 नंबर पर सूचना दे दी। आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी इरफान और दिलशाद निवासी प्रतापपुर थाना जाफरगंज हैं। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा है।