{"_id":"5e4d8a098ebc3ef24d5d9e18","slug":"crime-fatehpur-news-knp5456054150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में एक भाई गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म में एक भाई गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
38- आरोपी जफील उर्फ समीर
सामूहिक दुष्कर्म में एक भाई गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
- नाम व धर्म छिपाकर युवती से ठगी भी करने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से धर्म छिपाकर ठगी करने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीएनए सैंपल और मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। उधर, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। मामले में 13 फरवरी को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन को नामजद किया था।
खागा की युवती शहर के एक मोहल्ले में किराये के घर में परिवार के साथ रहती है। वह बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने 13 फरवरी को हथगाम कस्बे के रायपुर मुआरी के सगे भाइयों शकील अहमद और जफील उर्फ समीर अहमद व शहर के शांतिनगर निवासी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि शकील अहमद नाम और धर्म बदलकर राजू बनकर छात्रा से मिला था। उसने छात्रा को नौकरी के बहाने से जाल में फंसाया था। परिवार को शादी का झांसा दिया था। छात्रा के पिता से खेत बिकवाने के बाद दस लाख रुपये प्रापर्टी कारोबार के नाम पर हड़प लिए थे। शहर की एक कालोनी में शकील ने अपने भाई जफील और छोटू के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी जफील को पुलिस ने बुधवार को ज्वालागंज बसअड्डे से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
=================