{"_id":"5dcffcb78ebc3e54a565651e","slug":"crime-fatehpur-news-knp5261059126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन खाद्य अधिकारी का भाई फर्जी ई-टिकट बनाने में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपणन खाद्य अधिकारी का भाई फर्जी ई-टिकट बनाने में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रेलवे में ई-टिकट के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरपीएफ ने खागा के मुसाफिर ट्रैवेल्स में छापा मारकर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। दुकानदार का भाई विपणन खाद्य अधिकारी है। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में दुकानदार को जेल भेजा।
रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की लंबी लाइन लगती है। आरक्षण केंद्रों की लंबी लाइन से बचने को लोग ई-टिकट कराते हैं। तमाम दुकानदार अनधिकृत रूप से ई-टिकट बेच रहे हैं। आरपीएफ ने खागा के चौड़ाखेर
मुहल्ला में मुसाफिर ट्रैवेल्स के यहां शुक्रवार शाम छापा मारा था। ट्रैवेल्स संचालक मुहाफिज को गिरफ्तार किया गया। इसके भाई मुदस्सर जिले के ही किशनपुर में विपणन खाद्य अधिकारी हैं। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर गलत ढंग से मुहाफिज बेचता था। ट्रैवेल्स से आठ यूजर आईडी
विज्ञापन
मिली हैं। इसमें 25 फर्जी ई-टिकट बरामद किए गए हैं। साथ ही ई-टिकट बनाने वाला एक मॉनीटर, सीपीयू, प्रिंटर, की-बोर्ड व माउस जब्त कर लिया गया है। टीम के साथ उप निरीक्षक मदनलाल सरोज, मनीष कुमार राय, अशोक कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार राय, अमित कुमार सिंह, शैलेश कुमार, श्रवण कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।