{"_id":"5dcefcbf8ebc3e54e60cf207","slug":"crime-fatehpur-news-knp526060166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग (फतेहपुर)। थानाक्षेत्र के मल्लूखेड़ा गांव में गुरुवार की रात खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वह रात भर तड़पता रहा। सुबह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत चिंताजनक देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। चीख सुनकर कुछ दूरी पर सो रहे भतीजे की नींद खुल गई। वह दौड़ा तो हमलावर भाग गया। किसान की इकलौती बेटी ससुराल में है। पुलिस घटना का कारण किसान के चार बीघे कीमती जमीन को मानकर जांच में जुटी है।
थानाक्षेत्र के अभयपुर के मजरे मल्लूखेड़ा निवासी श्यामलाल (80) ने खेतों की रखवाली के लिए वहीं जाड़े का पुरवा में झोपड़ी बना रखी है। इनका वहां चार बीघा खेत है। झोपड़ी के पास ही इनका पंपिंग सेट लगा है और यहीं मवेशी बांधे जाते हैं। यह यहीं रहते भी हैं। वर्तमान समय में खेतों में मिर्च, परवल और गेंदा के फूल की फसल है। वृद्ध की देखभाल उसका भतीजा मेड़ू (पुत्र ननकू) करता है। भतीजा घटना के समय पास के अमरूद के पेड़ के
नीचे सोया था। भतीजे ने बताया कि रात 12 बजे चीखने पर उसकी नींद खुली, तो उसने झोपड़ी से एक व्यक्ति को भागते देखा। झोपड़ी में गया तो ताऊ खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे। कुछ दूरी पर खलिहान की रखवाली कर रहे घटवा खेरा के बाबूराम को दौड़कर सूचना दी। उनके पास मोबाइल नहीं था। मल्लूखेड़ा जाने के लिए पांडु
विज्ञापन
नदी पार करना पड़ता है। ऐसे में घायल चाचा को छोड़कर वह रात में गांव नहीं गया। शुक्रवार की सुबह गांव में सूचना दी। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस और थाना पुलिस मौके की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से वृद्ध को कानपुर रेफर कर दिया गया। मेड़ू की बेटी सुमन ने बताया कि पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। किसान की इकलौती बेटी दुलारी थाना क्षेत्र के खरौली गांव ससुराल में है। सूचना पर सुबह नौ बजे सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि घटना के पीछे किसी परिजन या रिश्तेदार का हाथ है। घटना की वजह वृद्ध की चल व अचल संपत्ति है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। भतीजे मेडू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में यह पता चला है कि श्यामलाल इन दिनों अपनी बेटी को अचल संपत्ति देने का मन बनाए थे। भतीजा मेड़ू के कुछ लोग भी इसकी चाह रखे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि श्यामलाल के बयान पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। अभी उनकी स्थिति ठीक नहीं है।